
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सांसदों का संसद से निलंबन को लोकतंत्र की हत्या कहते हुए शुक्रवार 22 दिसंबर को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, कम्युनिस्ट पार्टी माले के अलावा कई पार्टियों ने नवादा के प्रजातंत्र चौक स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। इसके साथ 146 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में यह प्रदर्शन करने की बात की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सांसदों का संसद से इस तरह निलंबन लोकतंत्र की हत्या है मोदी सरकार तानाशाही वाला रवैया अपनाते हुए यह काम किया है। यह कहीं से सही नहीं है। इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान सभी पार्टियों के अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। वही जदयू के जिला अध्यक्ष सलमान रागीव मुन्ना ने कहा की लोकतंत्र की हत्या हो रही है प्रधानमंत्री के द्वारा राज्यसभा के अध्यक्ष के द्वारा सांसदों का निलंबन किया गया है उसी के विरोध में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
