• Fri. Apr 3rd, 2026

इंडिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह का प्रखंड दौरा, प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता का भरोसा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 2, 2024
crescent ad

 

दारू ( हजारीबाग): इन्डिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी सह बगोदर विधानसभा के विधायक बिनोद सिंह ने रविवार को दारू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बलिया गांव पहुंचे जहां हाथीयों ने हाल ही मे कबिलासी पंचायत के पूर्व मुखिया पति अशोक रविदास को कुचल कर मार डाला था। विधायक ने मृतक की पत्नी एवम् परिवार वालो से मुलाकात कर उनका ढाढस बढ़ाया और मुख्यमंत्री से मिलकर परिवार के भरन पोशन के लिए सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिलाया। साथ ही बिस सुत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह ने पिडीत परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें फसल नुकसान की उचित मुआवजा और घायलो को वन विभाग से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने देवरिया गांव के लोगों से मुलाकात कर सड़को की बदहाली का भी जायजा लिया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया अनिरूद्ध सिंह, अशोक सिंह, रविन्द्र सिंह, श्रवण सिंह, प्रमोद सिंह, किशोर सिंह, नागेश्वर ठाकुर, साकेन्दर सिंह, सुदामा सिंह, रोहित मेहता, दीपक पाठक, प्रमेश्वर राम, मुख्य रूप से उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *