
आज आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह जी के आवासीय कार्यालय में सदस्यता सह स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में टुंडी से अशोक महतो ,नजीम अहमद, निरसा से अश्विनी खेत्रपाल जी के नेतृत्व में जेएमएम के दर्जनों प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सभी ने एक स्वर से आम आदमी पार्टी के कार्यप्रणाली की तारीफ की और अरविंद केजरीवाल के ईमानदार राजनीति से प्रभावित हो कर बदलाव की राजनीति से जुड़ने का संकल्प लिया। सबों ने प्रदेश संयोजक डीएन सिंह के नेतृत्व में झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति को स्थापित करने की बात कही। शामिल हुए जेएमएम के पूर्व निरसा प्रखंड पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि जेएमएम भ्रष्टचार में आकंठ डूबी हुई है और इसे प्रदेश के विकास के कोई मतलब नहीं है।
यह केवल लूट पाट करने में व्यस्त है। मौके पर प्रदेश समिति सदस्य युनुस अंसारी, प्रदेश संगठन प्रभारी एजाज अली, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव भास्कर सुमन ,गौतम खेत्रपाल, विकास गोप ,तपन प्रमाणिक ,बबलू बाउरी,तारापद बाउरी ,सुजीत शर्मा ,सद्दाम हुसैन अंसारी,गोपाल ठाकुर , पापुल बाउरी ,राजेंद्र बाउरी ,प्रकाश ठाकुर, प्रकाश बाउरी,गणेश ठाकुर ,राजीव सिंह , मंटू गोराई, चेत लाल सिंह ,नेपाल दास ,चंदन ठाकुर एवम कई लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
