• Sat. Mar 7th, 2026

आनंद मेले के अंतिम दिन महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 9, 2023

 

धनबाद । मारवाड़ी महिला समिति के सौजन्य से धनसार मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेले के अंतिम दिन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की ।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेले में अलग-अलग राज्यों द्वारा कुल 70 स्टॉल लगाए गए इसमें कोलकाता की डिजाइनर साड़ी, आसनसोल की लड्डू गोपाल की पोशाक, आकर्षक और लेटेस्ट नक्काशी वाली ज्वेलरी और रांची की इमिटेशन ज्वेलरी महिलाओं को खूब पसंद आई।

बच्चों ने मनोरंजन के लिए गेम्स के साथ चटपटी चाट और लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठाया संस्था की सचिव प्रीति अग्रवाल ने बताया कि अंतिम दिन महिलाओं की भीड़ जुटी. मेले में एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर विभिन्न प्रांतों की अलग-अलग चीजों ने लोगों को लुभाया।

मेले से हुई आय को समिति के अस्थाई प्रोजेक्ट के मैनेजमेंट एवं सामाजिक और धार्मिक कार्यों में व्यय किया जाएगा मौके पर उर्मिला गुटगुटिया, निर्मला तुलस्यान, अरुणा भगानिया, किरण गोयनका, विमला बंसल, अनीता अग्रवाल, शारदा बजाज, अनीता मुकीम, सुधा खेतान, अनी तामिश्रा, कल्पना पटौदिया, मंजू अग्रवाल, सारिका सिंघल, बबीता पोद्दार, सिनी, अंजू गुप्ता, वीना गिंदौड़िया, किरण अग्रवाल हेलिवाल, अन्नपूर्णा हड़ेदिया, सुषमा केजरीवाल, सुनीता झुनझुनवाला, मितु, रेणु जगनानी, मोनिका, मैना भोजगढ़िया, श्वेता, अभिलाषा आदि मौजूद थीं!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *