• Wed. Mar 25th, 2026

आधे घण्टे कि बारिश में हर और जल जमाव कि स्थिति।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 23, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

साहेबगंज/बरहरवा (अमर कुमार )-: रांगा थाना क्षेत्र के पतना प्रखंड में झिकटिया चौक से बिंदुधाम मंदिर जाने वाले रास्ते में सिर्फ आधे घंटे कि थोड़ी सी बारिश से भारी जल जमाव कि स्थिति बनी हुई है। इस बेमौसम बरसात में ये हाल है कि वाहन और हर आने जाने वाले व्यक्ति को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि यह रास्ता हमेशा लोगो का और वाहनों के जाम के लिए जाना जाता है क्योंकि इसी रास्ते से होकर लोग कॉलेज और बिंदुधाम मंदिर जाते हैं। सिर्फ रविवार को छोड़कर हर दिन आवागमन लगातार होता रहता है लेकिन इस थोड़ी सी बारिश ने विकास कि पोल खोलकर रख दी । किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर कभी नही गया कि इसके लिए कोई काम हो और आम जनता को एक अच्छी सड़क का लाभ मिले।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *