• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर: महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा भूमि सम्मान-2023 से सम्मानित उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां का पुरेंद्र ने किया स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 26, 2023

महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भूमि सम्मान- 2023 से सम्मानित हुए उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां श्री अरवा राजकमल का उनके कार्यालय में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया.

ज्ञातव्य है कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पिछले मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में कई राज्यों के सचिवों और कई जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान- 2023 प्रदान किया गया. इसमें सरायकेला जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में 100 फ़ीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया.

मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में झारखंड के 9 जिलों के उपायुक्तों को भूमि सम्मान- 2023 प्रदान किया गया, जिसमें सरायकेला- खरसावां जिला की ओर से उपायुक्त अरवा राजकमल ने यह सम्मान ग्रहण किया. सम्मान समारोह में एडीसी सुबोध कुमार भी उपस्थित थे.

उपायुक्त अरवा राजकमल एवं एवं एडीसी सुबोध कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे, विपिन बिहारी प्रसाद शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *