• Mon. Mar 2nd, 2026

आदर्श श्रमिक विद्यालय के संस्थापक स्व महाराज प्रसाद सिंह की 15 वीं पुण्य तिथि मनी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 25, 2023

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। तिसरा थाना अंतर्गत चल रहे आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय के संस्थापक सह सदस्य स्व महराज प्रशाद सिंह के 15वीं पुन्य तिथि स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को मनी।
मौके पर सर्व प्रथम छात्रों, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया । साथ ही सत्र 2022-23 के विधाथीँयो को पारितोषिक पत्र मुख्य अतिथि जी एस बनर्जी द्वारा दी गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस विद्यालय की नीव स्व महाराज प्रसाद सिंह ने अपनी खून पसीने सीच कर खड़ी की है। विद्यालय को शिशु वर्ग से महाविद्यालय तक पहुंचाया जंहा एक ही छत के नीचे छात्र छात्राऐ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं जितलाल सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके मेहनत लगन त्याग का हमेशा ऋणी रहेगा।
प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने कहा कि विधालय के संथापक स्व महाराज बाबु के कारण हजारों ग्रामीणों के बच्चें शिक्षा ग्रहण कर अच्छे अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति लगाव था, उनकी सोच थी कि परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लोग शिक्षित हो ।
विधालय के निर्माण में उस समय के गोलकडीह के श्रमिकों एवं बीसीसीएल प्रबंधक के सहयोग से एक एक ईट जोड कर विशाल विद्यालय के निर्माण में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर
शिक्षक केशव कुमार तिवारी, कृष्णा सिंह, गिरधारी रवानी, पंकज रवानी, सुदर्शन सिंह, मनोज कुमार सिंह, अरविंद पांडे, इंदौर सिंह, अमित सिंह, कैलाश बिहारी सिंह, सुलेखा, अंजनी कुमारी, मदन मोहन मुखर्जी, सपन चटर्जी के आलावे शिक्षक शिक्षिकाओं ने श्रृद्धा शुमन अर्पित किया गया।।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *