• Sat. Feb 14th, 2026

आठवां योग दिवस के अवसर पर अपर्णा पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय प्रोटोकॉल प्रैक्टिस सेशन का आयोजन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 21, 2022

*आठवां योग दिवस के अवसर पर अपर्णा पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय प्रोटोकॉल प्रैक्टिस सेशन का आयोजन*

धनबाद: आठवां योग दिवस के शुभ अवसर पर अपर्णा पब्लिक स्कूल में धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से छह दिवसीय प्रोटोकॉल प्रैक्टिस सेशन एवं सिलेबस प्रैक्टिस का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया.

इस पूरे कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के योग शिक्षिका एवं धनबाद योगासना स्पोर्ट्स की प्रशिक्षक ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बच्चों को योग प्रोटोकॉल एवं योगासना की विस्तृत जानकारी प्रैक्टिकल रूप से दिया गया जिससे आने वाले समय में बच्चे जिला स्तर से लेकर राष्ट्र स्तर पर अपने स्कूल और धनबाद का नाम रोशन कर सके.

इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्यालय के प्राचार्य अनुपम नायक सर ने जिला योगासन संघ को विशेष बधाई दी एवं आने वाले दिनों में और भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. इस अवसर पर विद्यालय के तमाम पदाधिकारी जिसमें प्रमुख रुप से केके सिंह सर मोदगिल सर केके सिंहा सर मोहिनी मैम सभी ने बच्चों को योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं बेहतर भविष्य की कामना की .

जिला योगासन संघ के सेक्रेटरी विपिन कुमार पांडे ने भी बच्चों को बधाई संदेश दिया .


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *