
संवाददाता : पिंटू यादव
हजारीबाग : लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं संविधान के मुल्यों को संरक्षित करने के संकल्प के साथ इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में आगामी आठ अक्टूबर को डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डाॅ.भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वोट बचाओ देश बचाओ मार्च निकालेगी ।

इसको लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र कि मडबूति के लिए मताधिकार की रक्षा तथा मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है । वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी ।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की नही। बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है । बैठक को इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई ( मा.) के गणेश कुमार सिटू ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के डायरेक्टर जनरल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी सीमा खन्ना को गिरफ्तार किया जाए । इन लोंगो ने एक साजिश के तहत चुनाव आयोग का कार्य निजी कम्पनी को दे दिया है । धन्यवाद ज्ञापन नगर परवेज अहमद ने किया ।
मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार सीपी के पच्चू राणा, अनिरुद्ध प्रसाद, अनवर हुसैन राजद के हिरामन यादव, शमशेर आलम सीपीआई एमएल के सुधीर यादव प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, साजिद अली खान, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, रजी अहमद कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान, बिनोद सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, मकसुद आलम, लखराज सिंह, सलीम रजा, बाबर अंसारी, संजय सिंह, दिलीप कुमार रवि जावेद इकबाल, रघु जायसवाल, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, कैलाश पति देव, सरयू यादव, सुनिल कुमार ओझा, ओमप्रकाश गोप, मनोज नारायण भगत, कृष्णा किशोर प्रसाद, अरूण कुमार सिन्हा, मनोज मेहता, सोनी मेहता, रेखा देवी, सेवालाल महतो, विजय कुमार सिंह, अब्बास अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, मोहम्मद मोइनुद्दीन, गुरू प्रसाद साव, सुरेन्द्र यादव, गोवर्धन गंझु, गौतम मेहता, नौशाद आलम, नरसिंह प्रजापति, सदरूल होदा, निसार अहमद भोला, रंजीत यादव, रंजीत मेहता, संतोष रजवार, अनिल कुमार राय, अजय कुमार मेहता, सीताराम यादव, रामजन्म राय, मुस्ताक अंसारी, दिनेश्वर पासवान,
पंचम पासवान, बाबु खान, अजय कुमार यादव, मोहम्मद असलम, माशूक अंसारी, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, कृष्णा कुशवाहा, भैया असीम कुमार, दिनेश कुमार मेहता, मनोहर शर्मा, कृष्णा सिंह, बैजू गहलोत, मुगेश्वर चौधरी, अशरफ अली, ज्ञाणी लाल गुप्ता, भरत प्रसाद यादव, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन राणा, संजय कुमार, प्रवीण कुमार राणा, अजय सिंह, असगर अली, उमाशंकर प्रसाद, राकेश रजक, संजय मिश्रा के अतिरिक्त कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
