• Thu. Feb 26th, 2026

आज २१ जून को साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात होगी ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 21, 2023

 

 

*सूरज मध्याह्न में कर्क रेखा के ऊपर होगा। इसका मतलब यह है कि इस दिन सूर्य का प्रकाश धरती पर सबसे लंबे समय तक रहेगा। पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होगा जबकि सूर्यास्त देर से होगा. जिसके कारण सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होगी। 21 जून को साल के सबसे बड़े दिन के साथ ही साल की सबसे छोटी रात भी होती है।*

*सूरज की किरणें पृथ्वी पर लगभग 15 से 16 घंटे तक रहती हैं. इसलिए इस दिन को साल का सबसे बड़ा दिन कहते हैं। इसे सोल्सटाइस भी कहते हैं। इसका अर्थ है सूरज अभी*

*ग्रीष्मकालीन संक्रांति , साल का सबसे बड़ा दिन*

साल का सबसे बड़ा दिन ग्रीष्म संक्रांति (ग्रीष्म संक्रांति) या ग्रीष्म अयनांत वह स्थिति है जब सूर्य अपने सबसे उत्तरी बिंदु अर्थात कर्क रेखा पर स्थित होता है। यह स्थिति लगभग हर साल 21 जून को आती है (20 या 22 जून भी संभव है) । इस दिन के सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्ध में स्थित कर्क रेखा पर सीधी खड़ी होती हैं जिसके कारण यहां साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन सूर्य उत्तरी गोलार्ध में 12 घंटे की अवधि से भी अधिक समय तक चमकता है।

*क्यों होता है 21 जून को बड़ा दिन?*

*खगोल शास्त्रियों के अनुसार, जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध से चलकर भारत के बीच से गुजरने वाली कर्क रेखा में आ जाता है। जिसके कारण 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है. वैसे इसका अपवाद भी है,1975 में 22 जून को साल का सबसे बड़ा दिन था। अब ऐसा 2203 में होगा।*

*ग्रीष्मकालीन संक्रांति का महत्व*

हमारे देश में समर संक्रांति का धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्व है। ग्रीष्मकालीन संक्रांति के अवसरों को देश में विभिन पर्व के रूप में मनाया जाता है और विभिन प्रकार के अनुष्ठानों को भी सम्‍पन्‍न किया जाता है। उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म संक्रांति के अवसर ग्रीष्म ऋतु रहते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *