
*हर वर्ष 18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे मनाया जाता है।*

*इसका उद्देश्य दुनिया में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पिकनिक का नाम सुनते ही बच्चे और बड़े के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। पिकनिक एक ऐसा शब्द है जिसका नाम सुनते ही आप के चेहरे पर नई ऊर्जा और उमंग आ जाता है।*

*पिकनिक शब्द एक फ्रंच भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है प्रकृति के साथ बैठ कर भोजन करना। जिसका उल्लेख जेन ऑस्टेन के उपन्यास में पिकनिक शब्द के रूप में मिलता है। प्राचीन काल में पिकनिक व्यवहार ठीक करने के लिए प्रयोग किया जाता है।*
*पिकनिक डे का इतिहास*
पिकनिक शब्द फ्रेंच शब्द ‘पीक-निक’ (pique-nique) से आया है, जिसका अर्थ है एक सामाजिक कार्यक्रम, जहां हर कोई अपनी भोजन शेयर करता है। हालांकि, पिकनिक डे का इतिहास अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं है, लेकिन यह माना जाता है कि फ्रांसीसी क्रांति के दौरान पिकनिक की शुरुआत एक तरह के अनौपचारिक भोजन के रूप में हुई थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सबसे बड़ी पिकनिक पुर्तगाल में हुई थी, जिसमें लगभग 20,000 लोगों ने भाग लिया था।
*इसलिए भी आयोजित होती थी पिकनिक*
पहले के समय में पिकनिक सिर्फ तनाव से निपटने या अच्छा बाहरी भोजन खाने का साधन नहीं था, बल्कि यह कभी-कभी एक जैसे राजनीतिक हित वाले लोगों की एक तरह की गैदरिंग भी होती थी। साल 1989 में ऑस्ट्रिया और हंगरी की सीमा पर आयोजित पैन-यूरोपीय पिकनिक इस बात का सबूत है।
*पिकनिक डे सेलिब्रेशन*
इस खास दिन पर पूरी दुनिया में लोग अपने दोस्तों और परिवार से मिलते हैं और पिकनिक पर जाते हैं। वे आम तौर पर भोजन, खेल, शीतल पेय, जूस और अन्य जरूरी सामान अपने साथ ले जाते थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में यह दिन अगस्त के पहले सोमवार को मनाया जाता है। इस दिन यहां लोगों को एक दिन की छुट्टी मिलती है और स्कूल और कॉलेज भी बंद रहते हैं।
*पिकनिक मनाने का प्रचलन काफी पुराना है। पहले लोग अपने काम से दूर जाकर पिकनिक मनाते थे। लेकिन आज के समय में पिकनिक एक फ़ैशन बन चुका है।*
*लेकिन इसकी उत्पत्ति फ्रांस युद्ध और विक्टोरिया युग से लगाया जाता है। इस दिन को विभिन्न स्कूलों, चैरिटी और संस्थाओं में पिकनिक के तौर पर मनाया जाता है।*
*भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोग पिकनिक पर जाना पसंद करते हैं। लोग सुन्दर प्रकृति की गोद में जाकर आनंद लेना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं एक हप्ते से जाने के लिए जोर-शोर से तैयारी करते हैं।*
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
