• Tue. Jan 13th, 2026

आज १८ जुलाई को मेजर पीरू सिंह शेखावत // शहीद दिवस है

ByAdmin Office

Jul 18, 2023

 

 

*पीरू सिंह का जन्म 20 मई 1918 को गाँव रामपुरा बेरी (झुँझुनू) राजस्थान में हुआ था।*

18 जुलाई को छठी राज राईफल्स ने सुबह हमला किया जिसका नेतृत्त्व हवलदार मेजर पीरू सिंह कर रहे थे। पीरू सिंह की प्लाटून आगे बढ़ती गई। उस पर दुश्मन की दोनों तरफ से लगातार गोलियां बरस रही थी। अपनी प्लाटून के आधे से अधिक साथियों के मारे जाने पर भी पीरू सिंह ने हिम्मत नहीं हारी।

18 जुलाई, आज दारापारी के युद्ध में अपने शौर्य व पराक्रम से पाकिस्तान को धूल चटाकर कश्मीर में तिरंगा लहराने वाले राजस्थान के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह शेखावत का बलिदान दिवस है।

*1948 को भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे।*

मेजर पीरू सिंह को 1952 में मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया जो शत्रु के सामने वीरता प्राप्त करने के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय सम्मान है।

मेजर पीरू सिंह शेखावत जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि! आप जैसे वीरों पर मां भारती के कण-कण को गर्व है।

*!! जय हिन्द !!*

??????????


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *