• Thu. Mar 19th, 2026

आज से मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली, घरेलू उपभोक्ताओं की होगी मीटर रीडिंग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 14, 2024

 

झारखंड में आज से घरेलू उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग होगी। इसके साथ ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा।

 

जुलाई के बिल में उन उपभोक्ताओं को बिल नहीं देना होगा, जिनकी खपत 200 यूनिट तक है। मीटर रीडर उनका बिल जारी करेंगे।

 

 

200 यूनिट तक खपत होने पर भुगतान में शून्य लिखा जाएगा। पहले चरण में एचटी उपभोक्ताओं के बिल जारी किए गए।

 

दूसरे चरण में बुधवार से घरेलू उपभोक्ताओं के बिल जारी किए जाएंगे। संकल्प के अनुसार शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के वे उपभोक्ता, जो 200 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

 

*राज्य के 41 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ*

 

200 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से ऊर्जा शुल्क, फिक्स चार्ज, बिजली शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

 

200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरों का बिल पूरी तरह माफ किया जाएगा। आपको बता दें कि राज्य में कुल घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 45,77,616 है। इनमें 41,44,634 उपभोक्ता ऐसे हैं जो 200 यूनिट तक बिजली का उपयोग करते हैं।

 

इसके बदले में राज्य सरकार हर महीने 344.36 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार उक्त राशि झारखंड बिजली वितरण निगम को सब्सिडी के रूप में देगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *