
*रांची :* आज मई का महीना खत्म होने को है। झारखंड में कई जिलों में गर्मी कहर ढाह रही है। राज्य में आज यानी 31 मई से लेकर 5 जून तक राहत की बारिश होगी। कई जिलों में लू चलेगी। कहीं-कहीं आंधी और वज्रपात की आशंका है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 30 मई, 2024 को दी।

*तापमान में गिरावट होगी*

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।
*31 मई को यहां बारिश संभव*
राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में 31 मई को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।
यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है।
*1 से 3 जून को यहां बारिश*
केंद्र के अनुसार 1 से 3 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।
*4-5 जून को भी बारिश*
केंद्र के अनुसार 4 और 5 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
*इन जिलों में चलेगी लू*
केंद्र के अनुसार 31 मई और 1 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में देखा जा सकता है।
*यहां आंधी और वज्रपात*
राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 1 से 3 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने ‘न्यूज फास्ट’ वेब पोर्टल पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
