• Sun. Feb 15th, 2026

आज शुक्र प्रदोष व्रत,शिव जी एवं माता पार्वती की कृपा पाने के लिए लोग रखते हैं यह ब्रत*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2022

*आज शुक्र प्रदोष व्रत,शिव जी एवं माता पार्वती की कृपा पाने के लिए लोग रखते हैं यह ब्रत*

हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। त्रयोदशी तिथि भगवान शंकर को समर्पित मानी गई है। प्रदोष व्रत का दिन शिव भक्तों के लिए खास होता है। इस दिन मां पार्वती व भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। प्रदोष व्रत दिन को पड़ता है, उसे उसी दिन के नाम से जानते हैं।

ज्येष्ठ मास का पहला प्रदोष व्रत 27 मई 2022, शुक्रवार को पड़ रहा है, इसलिए यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा। इस प्रदोष व्रत के दिन शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग व सौभाग्य योग का निर्माण होने से इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। इस प्रदोष व्रत का पूरा लाभ पाने के लिए भगवान शिव का विधि-विधान के साथ पूजन करें। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ व माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

*27 मई प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त*

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 27 मई को सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आरंभ होगी, जो कि 28 मई 2022 को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष काल का समय 27 मई को शाम 07 बजकर 12 मिनट से रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *