• Thu. Mar 19th, 2026

आज विश्व शौचालय है दिवस है, हर साल १९ नवंबर को विश्वभर में वर्ल्ड टॉयलेट दिवस मनाया जाता है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 19, 2022

इस दिन का उद्देश्य है ऐसे लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जिनके पास आज के ज़माने में भी सुरक्षित और स्वच्छत शौचालय नहीं है और वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए कार्रवाई शुरू करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में विश्व शौचालय दिवस को एक आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया था।*

*क्या है विश्व शौचालय दिवस*

शौचालय न सिर्फ हमारे जीवन को बचाने का काम करते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों के प्रसार को भी रोकने में मदद करते हैं। खुले में शौच कई बीमारियों को न्योता देता है, इसलिए विश्व शौचालय दिवस वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण दिवस है।

*World Toilet Day 2022: थीम*

इस साल वर्ल्ड टॉयलेट डे की थीम है, “आइए अदृश्य को दृश्य बनाएं” (Let’s make the invisible visible)।

*भारत में साल 2014 को स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया गया। 2 अक्टूबर को यानी गांधीजी की जयंती के दिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन को दो भागों में बांटा गया था। पहला स्वच्छ भारत ग्रामीण: इसके तहत गांवों में हर घर में शौचालय बनाने और खुले में शौच न करने का लक्ष्य रखा गया था। वहीं दूसरा था स्वच्छ भारत: शहरी। इस मिशन का मक़सद था यह सुनिश्चित करना कि घरों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी शौचालय हों। साथ ही फोकस कूड़ा-कचरा प्रबंधन पर भी है।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *