
आज झारखंड एनएसयूआई ने रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया । इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई नेत्री तनु सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि मोदी-योगी सरकार छात्र, युवा और महिला विरोधी है। उन्होंने IIT-BHU में हुए गैंगरेप की पीड़िता के लिए न्याय की मांग और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे बीएचयू के 13 छात्र-छात्राओं को निलंबित किए जाने को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही नीति का प्रमाण है। एनएसयूआई ने निलंबित छात्रों का निलंबन तत्काल हटाने की मांग की।

एनएसयूआई नेत्री तनु सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार एक ओर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को संरक्षण देती है।
इस प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव अभिजीत प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव हुसैन अंसारी, सोनू सिंह, शाहबाज आलम, महताब, मुदस्सिर, प्रियांशु, शिवम, राम, रजनीश और अंजनी शर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर योगी सरकार की नीतियों का विरोध किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
