• Mon. Mar 16th, 2026

आज के बच्चे कल के कल के भारत निर्माता: डॉ विकास कुमार पांडे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 14, 2022

 

दून पब्लिक स्कूल सतकीरा तोपचांची में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक काफी उत्साह में नजर आएं। छात्र एवं छात्राओं के बीच आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा देश भक्ति गीत सहित अन्य तरह के मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर विकास कुमार पांडे ने कहा कि आज के जो बच्चे हैं वह कल नए भारत के निर्माण में अग्रिम भूमिका निभाएंगे। हमें उनका ख्याल एक फूल की तरह रखना चाहिए। बाल दिवस में हमें या प्रतिज्ञा लेना चाहिए कि समाज में कहीं भी शोषित बच्चे मिले उनका हमें मदद करना चाहिए। डायरेक्टर राजू उपाध्याय ने बाल सभी को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना किए। डायरेक्टर एकेडमी लोकेश डे प्राचार्य महुआ सिंह ने बाल दिवस क्यो मनाया जाता इस बच्चों को विस्तार पूर्वक बताने का काम किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य महुआ सिंह ने पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से राज उपाध्याय और वरुण विकास पांडेय ने सभी शिक्षक शिक्षकों बच्चों एवं अभिभावकों बधाई दी।मौके पर र्अंकुर प्रियदर्शी, धीरज गिरी, अरुण यादव, निकिता सोमानी, प्रीती कौर, अमीर खान, दिनेश सिंह, ज्योती पांडेय,पारुल वर्णवाल, सुमित कुमार सिंह, दीक्षा श्रीवास्तव, नेहा चौधरी, बादल कुमार, मानसी गुप्ता, वर्षा रानी, सुप्रीता कुमारी, नाज़ बानो, सुप्रिया आर्यवशी, रौशन कुमार,सुमन चौबे,उदय , अविनाश पांडेय, पवित्रों दास , पुरुषतम कुमार, विनी विनीता,उषा महतो, मधु बाबू,राहुल मिश्रा, चिरंजीवी,प्रतीक कुमार, चिन्मोए, प्रकाश कुमार गौतम मथुरी, चतरू प्रामाणिक आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *