• Thu. Feb 26th, 2026

आज का राशिफल,17 जून 2023:आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आप का दिन जानने के लिए पढिये आज का राशिफल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 17, 2023

 

मेष दैनिक राशिफल

आपका आज का दिन शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको विजय मिलेगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नई साझेदारी के साथ नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आप वाहन या भवन आदि खरीद सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य भी शुरू कर रहे हैं, तो परिवार के साथ सोच-विचार कर ही शुरू करें। आज किसी व्यक्ति को विशेष धनराशि उधार ना दें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर कलह का वातावरण बन सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कामों में आज आप उलझे रहेंगे। आप किसी बात को लेकर मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों का अपने अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। जिस कारण काम में बाधा आएगी।व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य, अभी शुरू ना करें। साझेदारी आदि करने में सावधानी बरतें। वाहन आदि संभलकर चलाएं।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका मिश्रित फल देने वाला रहेगा। शारीरिक थकान कमजोरी आप महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार आदि में नए मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया समझौता डील हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य, शादी-विवाह आदि का योग बन सकता है। मकान खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आप परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। घर में नए रिश्ते आने के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। किसी अपने के द्वारा आर्थिक सहयोग आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि खरीदना चाहे तो समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आप सावधानीपूर्वक रहें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाएं तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में अपने लोगों के साथ संबंध अच्छे रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य जो आप सोच रहे हैं, उसे अभी कुछ समय के लिए रोक दें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पार्टनर लोगों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आपका कोई मित्र आपसे विवाद कर सकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नई साझेदारी अभी ना करें, परिवार में मतभेद समाप्त करने का प्रयास करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आप जब कार्य के बारे में सोच रहे हैं तो सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं। रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की सोच रहे हैं तो आपका मकसद पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में नई साझेदारी आदि हो सकती है कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। परिवार में किसी अपने की शादी का योग बनेगा।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी कार्य के लिए आप चिंतित रह सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर अपनों से व्यर्थ की लड़ाई हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आपका परिवार में वाद विवाद हो सकता है। मन खिन्न रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आप जिस कार्य का सोच रहे हैं तो उस कार्य की शुरुआत करने में परेशानियां उत्पन्न होंगी। व्यवसाय में अपनों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य सोच विचार कर शुरू करें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी वर्ग का अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे होगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए लोगों से संबंध स्थापित होंगे, जिससे व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक होगी। आज आप नया वाहन प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *