• Mon. Sep 22nd, 2025

आज 29 मई अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस।*

ByAdmin Office

May 29, 2022

*आज 29 मई अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस।*

69 वर्ष पहले सन 1953 में 29 मई के दिन न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के तेनजिंग नोर्गे ने 29 हजार 32 फीट ऊंचे एवरेस्ट के शिखर पर पहला कदम रखा था। बौद्ध परम्परा के अनुसार तेनजिंग ने पर्वत के शिखर पर मिठाईयां और बिस्किट बर्फ में दबाकर भगवान को प्रसाद चढ़ाया। संयुक्त राष्ट्र संघ, नेपाल और भारत के ध्वज के साथ तस्वीरें ली और नीचे की ओर प्रस्थान करने लगे।*

*पर्वत के निचले हिस्से पर कुछ साथी एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे का इंतजार कर रहे थे। घने कोहरे के बीच जब उन्हें थके-हारे हिलेरी और नोर्गे आते हुए दिखे तो उन्हें लगा कि शायद वे दोनों पर्वत फतह करने में सफल हो गए हैं। अब उन्हें एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए दूसरा प्रयास करना होगा। लेकिन 4 दिन बाद यानी 2 जून को जब विश्व को इनके कीर्तिमान का पता पड़ा, तो दुनिया भर में इसे अविश्वसनीय उपलब्धि के तौर पर देखा गया। यही कारण है कि 29 मई को प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस के रूप में मनाया जाता है।*

*इस दिन को नेपाल ने 2008 से अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया जब महान पर्वतारोही हिलेरी का निधन हुआ।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *