
आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित कराने से सम्बन्धित तैयारी बैठक ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों को चिन्हितीकरण कार्य में वर्तमान स्थितियों के मद्देनजर निर्णय लेते हुए सूची को अंतिम रूप देने पर बल दिया गया। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा रिपोर्ट तैयार करने में वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए दो दिन में रिपोर्ट भेजने को कहा। साथ ही श्रीमति सहाय ने कहा सम्बन्धित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से स्थानीय स्थिति परिस्थितियों का समुचित एवं व्यवहारिक आकलन कर अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जल्द प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया। सूची तैयार करने में लापरवाही न बरतने, पुराने रिपोर्ट की कॉपी के बजाय वर्तमान हालात का अध्ययन को आधार बनाकर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मतदान टीम को हेलीकॉप्टर से पहुंचाने की आवश्यकता का भी रिपोर्ट बनाने को कहा गया।

बैठक में उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक, उप निर्वाचन अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
