• Wed. Mar 11th, 2026

आउटसोर्सिंग के लिए अमीन द्वारा जमीन की नापी किया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। पीबी एरिया अंतर्गत भागाबांध कोलियरी 17 नंबर बंद चानक में मंगलवार को पुटकी अंचल निरीक्षक छत्रधारी रविदास, ईगल आउटसोर्सिंग के प्रोजेक्ट ऑफिसर मदनजीत सिंह, सर्वे ऑफिसर अनिल कुमार सिंह, भागाबाँध कोलियरी के सर्वे ऑफिसर सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में सरकारी अमीन द्वारा जमीन मापी की गई। सर्वे ऑफिसर श्री सिंह ने बताया कि 17 नंबर चानक के समीप 1 एकड़ 2 डिसमिल रैयती जमीन एग्रीमेंट किया गया हैं। इसी के तहत संवैधानिक तरीके से मापी कराकर ईगल कंपनी जमीन को अपने कब्जे में ले रही है।
मापी के दौरान भागाबांध ओपी के एएसआइ अरविंद सिंह, सीआआइएसएफ के जवान, ईगल कंपनी के निजी सुरक्षा गार्ड भारी संख्या में तैनात थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *