• Fri. Jan 2nd, 2026

आइए जानते हैं 19 दिसंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में।

ByAdmin Office

Dec 19, 2022

 

December 19 2022

*19 December 2022 Daily Current Affairs:*

*आइए आपको बताएं आज के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में -*

*गोवा मुक्ति दिवस (गोवा लिबरेशन डे) 2022*

19 दिसंबर 1961 में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति प्राप्त हुई थी। गोवा पर पुर्तगालीयों ने करीब 450 साल तक शासन किया था। 19वीं शताब्दी के दौरन भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का कुछ प्रभाव गोवा पर भी हुआ और 1940 में गोवा के निवासियों ने देश भर में चल रहे सत्याग्रह में भाग लिया। 1947 में पूरा भारत तो आजाद हुआ लेकिन गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति प्राप्त नहीं हुई। कई वार्तालाप के बाद जब कोई परिणाम प्राप्त नहीं हुआ तो गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त करवाने के लिए भारतीय सरकार ने सैन्य विकल्प का चयन किया और 1961 में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति प्राप्त हुई, तब से हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

*सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेंस वीक) 2022*

सुशासन सप्ताह का इस साल दूसरा संस्करण मनाया जा रहा है। जिसका आयोजन 19 दिसंबर 2022 से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। सुशान सप्ताह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा। इसके साथ इस सप्ताह में “प्रशासन गांव की ओर 2022” नामक एक अभियान की शुरुआत की जाएगी। आपको बता दें कि ये अभियान “सिटीजन फर्स्ट” के सिद्धांतो पर निर्देशित है और इसकी शुरुआत भी डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा की जाएगी।

*संयुक्त राष्ट्र महिला अधिकार संगठन से ईराक को हटाया*

काफी समय से ईराक में हिजाब को लेकर विरोध चल रहा है। इसे महिलाओं के मानवाधिकार का उल्लंघन बताया जा रहा है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महिला अधिकार संगठन में एक जनमत संग्राह हुए जिसमें 8 देशों ने इसके खिलाफ और 29 देशों ने इसके पक्ष में वोट किया। जनमत संग्रह के परिणाम को देखते हुए ईराक को संयुक्त राष्ट्र महिला अधिकार संगठन से निष्कासित कर दिया गया।

*मोरमुगाओ युद्धतोप बनी भारतीय नौसेना का हिस्सा*

18 दिसंबर 2022 को मुंबई में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मोरमुगाओ युद्धतोप को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस जहाज की बात करें तो इसकी लंबाई 163 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर और वजन क्षमता 7400 टन की है।

*यूथ को-लैब 5 वां संस्करण*

15 दिसंबर 2022 को यूथ को-लैब के 5वें संस्करण का आयोजन किया गया। ये एशिया के सबसे बड़े यूवा नवाचार आंदोलन है। इस यूथ लैब का आयोजन अटल इनोवेशन मिशन, यूएनडीपी और नीति आयोद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था जिसे नीति आयोग के मीशन डायरेक्टर एआईएम डॉ. चिंतन वैष्णव और यूएनडीपी इंडिया के डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव डेनिस करी द्वारा लॉन्च किया गाया।

*यूथ को-लैब के 5वें संस्करण का मुख्य फोकस क्षेत्र इस प्रकार है -*

1) युवाओं के लिए डिजिटल और वित्तीय साक्षरता।
2) जैव विविधता संरक्षण पर केंद्रित फिनटेक समाधान विकसित करना
3 ) लैंगिक समानता और महिला आर्थिक अधिकारिता।
4) अपसाइक्लिंग इनोवेशन के माध्यम से सर्कुलर अर्थव्यवस्था में तेजी लाना।
5) वित्त में तकनीकी समाधानों के माध्यम से जैव विविधता के अनुकूल जीवन शैली को बढ़ावा देना।
6) लाईफ के लिए व्यवहार संबंधी संकेत (पर्यावरण के लिए जीवन शैली)।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *