
केंदुआडीह थाना अंतर्गत अलकुशा नंबर 6 के बकर हटा बस्ती में भोला कुमार पिता स्वर्गीय सुरेश पासवान 25 वर्ष ने परिवारिक कलह से तंग आकर बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्र बताते हैं कि मृतक भोला कुमार निजी चालक का काम करता था और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था एवं विगत कई दिनों से दिमागी हालत अस्वस्थ के कारण वह काफी तनाव में रह रहा था इसके पूर्व भी विगत वर्ष उन्होंने अपने हाथ से अपने गला काट लिया था एवं अपने शरीर में आग भी लगा चुका था एवं बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली सूचना पाकर पास पड़ोस के लोग एवं परिजनों ने उसे आनन-फानन में धनबाद चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ चुका था परिजनों ने वापस लौटकर मटकुरिया श्मशान घाट में उसकी अंतिम संस्कार कर दी

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
