• Fri. Mar 6th, 2026

अयोध्या राम मंदिर निर्माण और प्रतिष्ठान को लेकर बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

साहेबगंज -: रांगा थाना क्षेत्र के पथना प्रखंड में स्तिथ बिंदुधाम मंदिर के तलहटी में कल हुवे अयोध्या राम मंदिर निर्माण और प्रतिष्ठान को लेकर जुलुश निकालने के बाद बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे एक से बढ़कर एक प्रस्तुति बच्चो द्वारा दिया गया। कार्यकर्म के दौरान सुष्मिता ग्रुप झिकतिया के बच्चो ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी,जिसमे मीठी कुमारी ,अंजू कुमारी और चांदनी, परी कुमारी,गुनगुन और मानवी ने बस चंद मिनट कि उपस्तिथि में पूरे रामायण को दर्शा दिया। जिसे देखकर मौजूद ग्रामीणों ने अपने आंखों को भीगने से नही रोक पाया ।
कार्यकर्म के आयोजनकर्ता अर्जुन महतो, अजय कुमार कुशवाहा,संजय कुमार कुशवाहा,काजल मंडल ,रीना देवी,कार्तिक, वकील मुर्मू समेत बहुत सारे ग्रामीण और अभिभावक मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *