
*हजारीबाग सदर विधायक सुबह से शाम तक रहें रामभक्तों के बीच, गांव और शहरी क्षेत्रों के कई कार्यक्रमों में हुए शामिल*

*विधायक मनीष जायसवाल के 20 दिनों का अथक प्रयास हुआ सार्थक, गांव कस्बों में भी दिखा रामभक्ति का जुनून*

*भव्य, दिव्य और अभूतपूर्व कार्यक्रम में हजारीबाग वासियों का अपार समर्थन, श्रीराम भक्ति को करता है प्रदर्शित- मनीष जायसवाल*
—-
करीब 500 सालों से जिनका इंतजार था वह अब समाप्त हो गया और इसी के साथ सनातनियों के लिए एक नए युग का शुभारंभ हुआ। राम जन्मभूमि अयोध्या में सदियों बाद टेंट से निकलकर भगवान श्री राम लाल अपने मंदिर में पधार गए। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम के अवसर पर हजारीबाग भी राममय हुआ। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के लगातार 20 दिनों के अथक प्रयास और मेहनत का प्रतिफल सोमवार को दिखा जब गांव- कस्बों से भी राम भक्त की अद्भुत बयार बहती दिखी। हजारीबाग के चप्पे- चप्पे को जहां भगवा पटाखों से पाठ दिया गया वहीं हर मंदिर रामभक्तों की उपस्थिति से गुलज़ार रहा। इस ऐतिहासिक भव्य, दिव्य और अभूतपूर्व कार्यक्रम में गवाह बनी विधायक मनीष जायसवाल खुद अहले सुबह से लेकर देर शाम तक भक्ति भाव में लीन होकर क्षेत्र में राम भक्तों का उत्साहवर्धन करते दिखे ।
विधायक मनीष जायसवाल ने इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत अपने आवासीय परिसर में पूजा- पाठ से की। जिसके बाद हजारीबाग सदर प्रखंड क्षेत्र के 5 पंचायत के कई गांव में सघन दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत ओरिया से की। यहां ओरिया ग्राम वासियों के द्वारा निकाले गए सौहार्दपूर्ण शोभायात्रा में शामिल हुए और हाथों में भगवा झंडा लहराकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। यहां से ग्राम पंचायत सिलवार खुर्द स्थित भगवान जगन्नाथ धाम परिसर पहुंचे जहां जगन्नाथ मंदिर में विशेष रामोत्सव के पुजनोत्सव में भाग लिए। यहां स्थानीय महिलाओं द्वारा मधुर मंगल गीत का श्रवण किया और राम भक्तों का मान बढ़ाया। चुटियारो पंचायत स्थित ग्राम डूमर में ग्राम वासियों द्वारा निकाले गए जीवंत राम जानकी झांकी का अवलोकन किया और बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। ग्राम पंचायत मेरू पहुंचने पर विधायक मनीष जायसवाल का आतिशबाजी की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। यहां विधायक मनीष जायसवाल ने भी पटाखे फोड़े और आकर्षक श्री राम रथ का अवलोकन किया। मेरू के एक बाल कलाकार को वीर बजरंगबली के रूप में देख विधायक मनीष जायसवाल भी मोहित हो गए। यहां विशाल भगवा महावीरी पताखों को लहराता देखना एक अद्भुत अनुभव रहा। मेरू के बाद अमनारी पंचायत के ग्राम सेखा पहुंचे। यहां सेखा धाम परिसर में संपूर्ण ग्राम वासियों की एकजुट और पूजा पाठ में लीन देख विधायक मनीष जायसवाल ने उनके बीच घंटों का समय व्यतीत किया। सेखा ग्राम वासियों ने भी विधायक मनीष जायसवाल का अंग- वस्त्र भेंट कर बड़े ही आत्मीयता से स्वागत किया ।
हजारीबाग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कई कार्यक्रमों में विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और रामकाज में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की। सरदार चौक स्थित काली बाड़ी मंदिर में प्रसाद वितरण में शामिल हुए और आयोजकों का उत्साह वृद्धि किया। जीटीसी चौक पर लड्डू वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने हाथों से रामभक्तों के बीच लड्डू का वितरण किया। यहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का बड़े स्क्रीन में लाइव प्रसारण भी लोगों के साथ देखा। शहर के मालवीय मार्ग स्थित नाला के समीप सनराइज़ ग्रुप द्वारा आयोजित बुंदिया प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए और रामभक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया। सनराइज़ ग्रुप द्वारा मालवीय मार्ग का आकर्षक साज-सज्जा किया गया और तिलक-चंदन भी लगाया जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक विधायक मनीष जायसवाल का दौरा नगर क्षेत्र में जारी था और देर रात तक क्षेत्र के कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का उनका कार्यक्रम तय है ।
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की भारत के इतिहास में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिन स्वर्णिम और अविस्मरणीय रहेगा। अयोध्या के साथ हजारीबाग शहर में भी बड़ा भव्य,दिव्य और अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन कर राम भक्तों ने भगवान श्री राम के प्रति अपनी अगाध प्रेम भावना को बखूबी प्रदर्शित किया। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। भगवान श्री राम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन व कर्तव्यपरायणता की सीख देती है। उन्होंने प्रभु श्री राम से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की वहीं हजारीबाग वासियों से श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में अनुसरण करने का अपील भी किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
