• Thu. Feb 26th, 2026

अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाएगा बी- टेक,का कोर्स,प्रौद्योगिकी संकाय को मिली मंजूरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 10, 2023

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में बीटेक कोर्स भी पढ़ाया जाएगा. दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (EC) की बैठक में पांच वर्षीय एलएलबी, एसओएल के पाठ्यक्रम, बीटेक सहित अन्य पाठ्यक्रमों को चलाने की अनुमति मिल चुकी है.

प्रौद्योगिकी संकाय के मौजूदा डिपार्टमेंट के तहत कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के प्रोग्राम बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोग्राम बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोग्राम बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के संचालन के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसको भी संस्तुति मिल गई है.

इनके तहत कुल 360 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें पहर बीटेक प्रोग्राम के लिए 120 छात्र होंगे.

*जेईई मेंस स्कोर के आधार पर मिलेगा एडमिशन*

इन प्रोग्रामों में छात्रों का दाखिला JEE मेन्स स्कोर के आधार पर होगा. प्रोग्रामों के पहले दो सेमेस्टर की पाठ्यक्रम संरचना, क्रेडिट वितरण और सिलेबस तैयार हो चुके है. इन कोर्सज के साथ- साथ बैठक ने अन्य और कई कोर्सेज को भी अनुमति दी है. जिसके तहत अब छात्र यहाँ पढ़ पाएंगे. हिंदू अध्ययन केंद्र के तहत हिंदू अध्ययन में मास्टर ऑफ आर्ट्स प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी. वहीं, स्वतंत्रता और विभाजन अध्ययन केंद्र व जनजातीय अध्ययन केंद्र को भी मंजूरी प्रदान की गई है.

यह एक बहु- अनुशासनात्मक सेंटर होगा, जिसमें भारत की विभिन्न जनजातियों पर स्टडी की जाएगी.

*25 साल देश के लिए है महत्वपूर्ण*

बैठक में कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विश्वविद्यालय के स्ट्रैटेजिक प्लान को लेकर जानकारी दी कि देश के लिए अगले 25 वर्ष बहुत अहम हैं. जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी का जश्न मना रहा होगा तो हम विकसित राष्ट्रों में शामिल होंगे.

ऐसे में डीयू ने भी अपने योगदान के लिए तैयारी शुरू कर दी है. बैठक में सीबीसीएस, एलओसीएफ आधारित पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की योजनाओं को अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क-2022 के अनुसार संशोधित करने को स्वीकृति प्रदान की गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *