• Sun. Jan 4th, 2026

अफीम की खेती करने वालो पर चला प्रशासन का डंडा 75 एकड़ वन क्षेत्र एवं रैयती भूमि पर लगे अफीम के फसल को 20 ट्रेक्टर गाड़ियों से किया गया बर्बाद

ByAdmin Office

Dec 25, 2022

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार 25 दिसंबर रविवार को पुलिस उपाधीक्षक (सी.सी.आर), हजारीबाग आरिफ एकराम के नेतृत्व में अवैध अफीम की खेती एवं खरीद-बिक्री पर रोक-थाम हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें सी.आर.पी.एफ बल के कमांडेंट श्री एन.के.सिंह अश्विनी चौधरी, डी.एफ.ओ., वाईल्ड लाईफ, नाजीर अख्तर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही, श्याम चन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक बरही अंचल, शंभुनंद ईश्वर थाना प्रभारी चौपारण, सी.आर.पी.एफ. 22 वीं बटालियन एवं थाना रिजर्व गार्ड के साथ शामिल थे। उक्त बल के साथ आरिफ एकराम पुलिस उपाधीक्षक (सी.सी.आर.), के द्वारा अपने नेतृत्व में चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम-मुढिया के करीब 75 एकड़ वन क्षेत्र एवं रैयती भूमि पर लगे अफीम के फसल को 20 ट्रेक्टर एवं जेसीबी मशीन लगाकर सम्पूर्ण रूप से विनिष्टिकरण की कार्रवाई की गई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी चौपारण को प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को चिन्हित करते हुए उचित कानुनी कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया गया। साथ ही आस-पास के गांवो में घुम-घुमकर ग्रामिणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में जानकारी देते हुए अफीम का खेती/सेवन नहीं करने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामिणों से अफीम की खेती करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *