
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। तपती गर्मी में आम गरीब-गुरबा अपनी जान बचाने के लिए व लू से बचने के लिए काम-धंधा छोड़कर जान बचा रहें हैं। वहीं बड़कागांव के दर्जनों से ज्यादा डीलरों का कारनामा के कारण से कुछ गरीबों के थाली से अनाज गायब हो रही है। जिससे गरीब गुरबा लू से बच भी जाए तो ये डीलरों के कारनामे कहीं गरीब का जान न लें। वहीं बड़कागांव खाद्य आपूर्ति विभाग का इसका कोई फिक्र नहीं है। जबकि अप्रैल माह का अनाज खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा बड़कागांव 124 में से 121 डीलरों के बीच मई माह का लगभग 679955 किलोग्राम अनाज उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 544356 किलोग्राम चावल तथा 135599 गेंहू शामिल है। जबकि बड़कागांव 124 डीलरों में से 121 के द्वारा अप्रैल माह का खाद्यान्न 595942 किया गया है जिसमें चावल 477110 तथा गेहूं 118831 किलोग्राम अनाज वितरण किया गया। वहीं मई माह का अनाज बड़कागांव खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा खाद्यान्न अप्रैल माह में दिया जा रहा है। जिसमें ज्यादातर डीलर खाद्यान्न उठा लिया है।बता दें बड़कागांव प्रखंड में कुल 124 डीलर है जिसमें किसी कारण वश 3 डीलर के दुकान बंद है। बड़कागांव प्रखंड में कुल प्रावृता परिवार कार्डधारी तथा अत्यादोंय कार्डधारी लगभग 28858 शामिल है। बता दें कि 80% से कम खाद्यान्न वितरण करने वाले डीलर सिकरी के 2, बड़कागांव मिडिल 2,सिंदवारी के 2,चेपाकलां के 2, तलसवार के 2,सिरमा के 2,चेपाकलां के 2 तथा महुंगाईकलां,सांढ, हरली, चोपदार बलिया,कांडतरी, बड़कागांव पूर्वी तथा बड़कागांव पश्चिमी के एक-एक डीलर शामिल है। तथा सबसे कम अनाज वितरण सिकरी डीलर सत्येंद्र कुमार गुप्ता 33% तथा सबसे अधिक अनाज वितरण बड़कागांव मिडिल रवि कुमार के द्वारा 159% किया गया है।वहीं इस मामले को लेकर बड़कागांव सहायक गोदाम प्रबंधक भास्कर राज से पूछे जाने पर कहा कि पिछले एक सप्ताह से सर्वर बहुत खराब चल रहा तथा अप्रैल माह का खाद्यान्न वितरण लक्ष्य प्राप्ति को देखते हुए 15 मई तक खाद्यान्न वितरण का समय बढ़ाया जा सकता है। अगर ये समय में डीलर खाद्यान्न वितरण नहीं करती है तो जांचों प्रांत नियमानुसार कार्रवाई किया जा सकता है।ये सभी डाटा ऑनलाइन में दर्ज डाटा के अनुसार प्रस्तुत की गई है।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
