• Fri. Feb 27th, 2026

अपराधियों ने युवक की पहले फोड़ी दोनों आंखें, फिर कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 24, 2023

 

*धनबाद :* धनबाद में युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने शव को एसएनएमएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के अनुसार पुटकी थाना क्षेत्र के श्रीनगर के रहने वाले सोनू राय बीती रात करीब 12:00 बजे पने घर जा रहा था. इस दौरान पुटकी सिनेमा हॉल के पास घात लगाए कुछ अपराधियों ने उस पर टांगी और चाकू से हमला कर दिया. चाकू से सोनू के आंख को फोड़ दी गई. इसके साथ ही अपराधियों ने टांगी से मारकर उसे जख्मी कर दिया. पुलिस जख्मी युवक को एसएनएमएमसीएच अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *