• Sat. Feb 14th, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामाजिक संस्था विकास फोरम एवं मारवाड़ी महिला समिति ने सयुंक्त रूप से गोविन्दपुर योग कार्यक्रम का किया आयोजन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 21, 2022

*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामाजिक संस्था विकास फोरम एवं मारवाड़ी महिला समिति ने सयुंक्त रूप से गोविन्दपुर योग कार्यक्रम का किया आयोजन*

गोविंदपुर(धनबाद): अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था विकास फोरम एवं मारवाड़ी महिला समिति, गोविन्दपुर के संयुक्त तत्वावधान में वनकाली मन्दिर गोविन्दपुर के प्रांगण में आज 21जून 2022 मंगलवार की प्रातः 05बजे से 6:30बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मुंगेर योग प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित शिक्षक सत्यम कुमार साव एंव योग प्रशिक्षक सुरेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, वज्रासन,भुजंगासन, चक्की चालन, शशांक आसन, मंडुकासन आदि क्रियाओं को कराया गया तथा उनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम की सफलता के लिए क्रमशः वैजनाथ राम को संयोजक व विमल शर्मा जी को सह संयोजक बनाया गया था योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीता सिन्हा, मीना बंसल, योगमाया दास, रीता संघी, विमला शर्मा, सुनीता संघी, मीरा बंसल, वासुदेव गोस्वामी, रामाकान्त सिंह, हेमलाल पंडित, विमल चंद्र दास, शंकर रविदास, दीपक कुमार दत्ता, रणधीर कुमार, जगधारी प्रजापति,,अमित कुमार भास्कर, अंजनी कुमार शर्मा, अशोक कुमार सिन्हा,शिव प्रसाद,अर्जुन प्रसाद, सिपाही सिंह, कन्हैया प्रसाद सिंह, सिद्धेश्वरी,सुनील दास, विवेकानंद पाण्डेय, राजेश कुमार मंडल, मनोज पंडित, ज्योतिशंकर सिंह, आर एस साह आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया ।

इस अवसर पर अंकुरित चना,मूंगफली,मूंग व गुॅड़ का वितरण किया गया ।इसकी जानकारी विकास फोरम के सचिव एस एन लाल त्यागी ने दिया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *