• Tue. Mar 10th, 2026

अनुमंडल स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 18 दिसंबर को बरही प्रखंड मैदान में कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा। आरके आर्ट के प्रोपराइटर रवि केशरी के देखरेख होगी आयोजन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही अनुमंडल के लोगो की छुपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आरके आर्ट एवं प्रतिभा कला कुंज के संयुक्त तत्वाधान में अनुमंडल स्तरीय पेंटिंग (चित्रकला) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 दिसंबर सुबह 9 बजे से प्रखंड मैदान बरही में किया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरके आर्ट के प्रोपराइटर रवि केशरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बरही अनुमंडल के अंतर्गत सभी सरकारी, अर्धसरकारी, निजी विद्यालय, कॉलेज, कोचिंग क्लासेस के छात्र – छात्राएं भाग ले सकते हैं। बताया कि किसी भी उम्र के प्रतिभागी भाग ले कर अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता को उम्र और कक्षा अनुसार चार भागों में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के अंदर पेंटिंग ( चित्रकला) में रुचि है तो इस प्रतियोगिता के तैयारी कर अनुमंडल स्तर पर प्रदर्शन दिखाए। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ टॉप 10 को ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा एवं जितने प्रतिभागी इसमें भाग लेंगे उन सबको भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने समस्त सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालय, कॉलेज, कोचिंग क्लासेस से अनुरोध किया है कि बढ़ चढ़ कर इस आयोजन में हिस्सा लेंने तथा मनोबल बढ़ाने की अपील किया है ताकि कला प्रेमियों के लिए निस्वार्थ भाव से आने वाले दिनों में भी इस तरह के आयोजन करवाते रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *