• Mon. Mar 16th, 2026

अनुज्ञप्ति अंग्रेजी शराब दुकानों में हो रही है अवैध शराब की बिक्री

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 16, 2022

 

धनबाद।केंदुआडीह थाना अंतर्गत केंदुआ कर केंद्र गोधर कुस तोर इत्यादि सरकार द्वारा देसी विदेशी अनुज्ञप्ति अंग्रेजी शराब दुकानों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र मैं चल रहे अनुज्ञप्ति शराब दुकानों में इन दिनों दुकान संचालकों द्वारा सरकारी माल के आड़ मैं अवैध माल भी बड़े पैमाने पर बिक्री की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इन तथाकथित शराब दुकानों में सरकारी माल दिखावा के लिए बने रेक में रखे जाते हैं एवं सरकारी माल रखे रह जाते हैं और अवैध शराब बेखौफ बेची जा रही है। इतना ही नहीं रात्रि मैं मनमाने समय तक दुकानें खुली रहती है दुकानदारों के इस अवैध गोरखधंधे में जिले के उत्पाद विभाग के कतिपय भ्रष्ट अधिकारियों की गहरी सांठगांठ बताई जा रही है जिससे शराब विक्रेता गण खुलेआम अनुज्ञप्ति दुकानों में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहे हैं इस संबंध में दुकानदार गंन दुकान के अलावे अवैध शराब रखने के लिए दुकान से थोड़ी दूर हटकर एक अज्ञात गोडाउन भी बना रखे हैं जिनका शटर हमेशा बंद रखा जाता है। जहां से क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की आपूर्ति की जाती है एवं सरकारी माल दुकान में रखे रह जाते हैं जिससे एक तरफ जहां इस अवैध धंधे से शराब विक्रेता दुकानदारों एवं उत्पाद विभाग धनबाद के कतिपय भ्रष्ट अधिकारियों की जमकर चांदी कट रही है। वहीं दूसरी तरफ इन तथाकथित दुकानों में सरकारी माल ना बिकने के क्रम मे झारखंड सरकार के राजस्व में भारी क्षति हो रही है जो उत्पाद विभाग झारखंड रांची के लिए चुनौती है एवं जांच का विषय है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *