
ज्ञात हो कि रामगढ़ निवासी अनिकेत कुमार की 21 फरवरी को रामगढ़ थाना में पुलिस हिरासत में संदेहास्पद मृत्यु हो गयी थी। इस घटना के उपरांत अनिकेत के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर उनके बेटे की हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

अनिकेत को न्याय दिलवाने के लिए रामगढ़ में भाजपा द्वारा धरना दिया गया। इसमें सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जयंत सिन्हा ने अनिकेत के परिजनों से बीते दिनों मुलाक़ात भी की थी। वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने झारखण्ड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को पत्र भी लिखा है।

इस दौरान जयंत सिन्हा ने पुनः अनिकेत के परिवार से मुलाकात की और उनकी माता जी के बैंक खाते में यूपीआई के द्वारा स्वयं की ओर से ₹25 हजार की सहायता की। उन्होंने कहा कि अनिकेत की संदेहास्पद मृत्यु बेहद दुखद और चिंताजनक है। इस घटना ने झारखण्ड की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। जनता का राज्य सरकार के ऊपर से विश्वास उठ गया है। अनिकेत को न्याय दिलवाने के लिए हम हर कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री इस गंभीर मामले की अविलम्ब सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवाएं और पीड़ित परिवार की मांगों को पूरा करें। राज्य सरकार को अतिशीघ्र इस घटना पर कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी होगी। भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलवाने के लिए हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
