• Tue. Mar 17th, 2026

अनाज कालाबाजारी मामले में गिरिडीह में CBI का छापा , संचालक रामजी पांडेय से CBI ने की पूछताछ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 5, 2024

 

 

*धनबाद :* गिरिडीह जिले में अनाज काला बाजारी को लेकर सीबीआई ने आज अचानक एक साथ दो जगहों पर छापा मारा है । इस दौरान सरिया स्थित गोदाम के संचालक रामजी पांडे के गिरिडीह के शास्त्री नगर आवास पर भी यहां सीबीआई की टीम पहुंची । जैसा कि रामजी पांडेय पर 16 हजार टन अनाज कालाबाजारी का था आरोप लगा था ।जिसको लेकर सीबीआई ने यह छापेमारी की ।सीबीआई की टीम ने राम जी पांडेय के पूरे परिवार से लगातार पूछताछ कर रही है । वहीं सूचना यह भी मिल रही है की गिरिडीह में सीबीआई ने एक साथ दो जगह छापेमारी की है जिसमें राम जी पांडेय के अलावा गिरिडीह के पांडेयडीह एफसीआई गोदाम संचालक संजय शर्मा के यहां भी पहुंची है ।हम आपको बता दे की सरिया एफसीआई गोदाम से 16 हजार टन का अनाज का काला बाजारी का मामला काफी चर्चा में आया था ।तब से FCI गोदाम के संचालक के ऊपर सीबीआई की नजर थी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *