• Sat. Oct 31st, 2026

अदाणी फाउंडेशन की पहल: बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण किट

admin's avatar

Byadmin

Oct 31, 2026
crescent ad

 

*बड़कागांव* बड़कागांव टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और उनके उपचार में सहयोग देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा टीबी पोषण किट वितरण शिविर आयोजित किया गया। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 80 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग देना है।

कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथु हलदर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर दीपक कुमार तथा अदाणी फाउंडेशन टीम के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर टीबी मरीजों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि टीबी के उपचार के दौरान नियमित रूप से दवाओं का सेवन, पर्याप्त पोषण और बीमारी के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने मरीजों को उपचार के निर्धारित क्रम का पालन करने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

शिविर के दौरान मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराते हुए उनके स्वास्थ्य में सुधार और उपचार के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में पोषण सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया गया। टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना उनके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में स्वास्थ्य, पोषण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सीएसआर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। फाउंडेशन की इन पहलों का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक सहयोग को पहुंचाना तथा एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *