• Wed. Mar 4th, 2026

अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा 7 से 8 बीघा खेत का फसल धान जलाकर राख करने की शिकायत अधिकारी से

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

लखीसराय।भोथन यादव उर्फ परमेश्वर यादव पिता स्वर्गीय तुलसी यादव ग्राम पोस्ट सिंहचक थाना किऊल जिला लखीसराय ने जिला अधिकारी लखीसराय, आरक्षी अधीक्षक लखीसराय को आवेदन देकर बताया कि मेरे ही खलियान में मेरे ही धान की पुंज जो इंद्रदेव यादव के द्वारा बटाई की गई थी दिनांक 3 दिसंबर 2023 की रात्रि में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा दी गई। जिसमें सभी तीन किसानों में 7 से 8 बीघा खेत का फसल धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों को शौच के क्रम में पता चला उसके बाद लगभग 3:00 बजे सुबह पता चलने के बाद ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक लगभग फसल बर्बाद हो चुका था। हमारे गांव के ही सरपंच के द्वारा अग्निशामक बल को भी सूचना दी गई 5:15 सुबह अग्निशामक बल पहुंचे लेकिन तब तक आग ग्रामीणों के सहयोग से बुझा दिया गया था उक्त घटना एक जघन्य घटना है जिसको लेकर ग्रामीण पंचों संग तमाम ग्रामीण का एक बैठक दिनांक 4 दिसंबर 20 23 को रखा गया जिसमें सर्व सम्मति से यह तय हुआ कि उपरोक्त घटना की जांच उच्च स्तर से कराया जाए क्योंकि हमारे गांव में इस तरह की कई घटना हो चुकी है यदि कार्रवाई नहीं हुई तो और भी घटना हो सकती है। इसको लेकर परमेश्वर यादव ने सूर्यगढ़ा विधानसभा के विधायक, अनुमंडल आरक्षी अधीक्षक लखीसराय, थाना अध्यक्ष किऊल, पंचायत राज लाखौंचक के सरपंच को आवेदन देकर सारी जानकारी दी है। इस दरमियान ग्रामीणों में महेश कुमार, महेश प्रसाद यादव आनंदी मोदी, जेलर मोदी,उप मुखिया प्रतिनिधि लाखोंचक रंजीत मंडल, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम कचहरी लाखौंचक अशोक यादव समेत अन्य लोगों ने मिलकर आवेदन पर हस्ताक्षर कर न्याय की गुहार लगाई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *