• Fri. Mar 6th, 2026

अगले 24 घंटे में राज्‍य में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 5, 2022

 

*5 और 6 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की*

रांची। मंगलवार को झारखंड के विभिन्‍न जिलों में हल्‍की मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई। अगले 24 घंटे में राज्‍य में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद 3 से 4 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 अक्‍टूबर को दी।

5 और 6 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्‍मीद है।

7 से 10 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

*कल वज्रपात संभव*

5 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी सुरक्षित स्‍थान पर रहें।

*रांची की ये स्थिति*

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 6 अक्‍टूबर तक आकाश में बादल छाये रहेंगे। दिनभर में एक-दो बार कई इलाके में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 10 अक्‍टूबर तक आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *