• Mon. Aug 10th, 2026

अंधेरे से त्रस्त बिरसा नगर, बरसात में सांप-बिच्छू का डर, ग्रामीणों ने रोका फुसरो-डुमरी रास्ता

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

सीसीएल फुसरो एंड करगली क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित बिरसा नगर में तीन दिनों से बिजली कटौती के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतरे और फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। बिजली न होने से पूरे मोहल्ले में रात से अंधेरा है।

इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए हैं। इसी आक्रोश में लोगों ने हिरक रोड को बंद कर दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं की गाड़ियां भी फंस गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बावजूद सीसीएल प्रबंधन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, समाधान नहीं। बारिश का मौसम होने के कारण लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

रात में अंधेरे की वजह से सांप-बिच्छू निकलने का डर बना हुआ है। महिलाओं और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक सीसीएल के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर बिजली तुरंत बहाल करने की गारंटी नहीं देते, तब तक रोड जाम नहीं खुलेगा। सड़क बंद होने से फुसरो-डुमरी मार्ग पर आवागमन ठप है और राहगीर परेशान हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *