
चाईबासा -अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 23-27जून तक पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया। जिसमें कराटे की प्रतियोगिता कराई गई इस प्रतियोगिता में लगभग 100 कराटे कारों ने भाग लिया ।यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय तक स्थानीय संत जेवियर स्कूल चाईबासा के ऑडिटोरियम हॉल में आज संपन्न हुई विजेता कराटे कारों को संत जेवियर स्कूल के प्रधानाध्यापक सह डायरेक्टर फादर यूजिन एक्का, जेकेए इंडिया झारखंड के उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अली,
वेस्ट सिंहभूम ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दीपक पासवान संत जेवियर स्कूल चाईबासा के वरिष्ठ शिक्षक संजू सर एवं राकेश तिग्गा के द्वारा सभी को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। कराटे प्रतियोगिता को सफल बनाने में जज की भूमिका में सेंसाई निरंजन कुमार दास ,सेंपाई रवि मछुवा, सेंपाई अंशु विश्वकर्मा सेंपाई प्रिशु राठौर, सेंपाई सावन मोंहती, सेंपाई अथर्व भगत एवं सेंपाई पियूष कर्मकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सह जेकेए इंडिया झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी इस कराटे प्रतियोगिता में अंडर 14 ,

अंडर 17 एवं अंडर-19 गर्ल्स एवं बॉयज कैटिगरी के काता और कुमीते की प्रतियोगिता कराई गई । कराटे प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा ।

अंडर 14 इयर्स बॉयज काता- गोल्ड -अमन तीयू, सिल्वर- विजय सिंह कोडा़ एवं ब्रोंच- अंगद रजक। अंडर 14 इयर्स गर्ल्स काता –
गोल्ड -सुप्रिया कुमारी ,सिल्वर- एंजेल सरदार, ब्रोंच- प्रज्ञा कुमारी। अंडर 14 इयर्स गर्ल्स कुमीते + 40 केजी-
गोल्ड- समृद्धि जारीका, सिल्वर- लक्ष्मी हेंब्रम, ब्रोंच- सिमरन सिदू एवं प्रियंका कारवा ।
अंडर 14 इयर्स गर्ल्स कुमीते – 40 केजी-
गोल्ड -नंदिनी मछुवा, सिल्वर- एंजेल सरदार, ब्रोंच-तनुजा मछुवा एवं आफशीन फातिमा
अंडर 14 इयर्स बॉयज कुमीते + 40 केजी-
गोल्ड- अंश मछुआ, सिल्वर- समर सिंह कुंटिया, ब्रोंच -आर्यन राज यादव एवं रिमील कालुंडिया,
अंडर 14 इयर्स बॉयज कुमीते – 40 केजी-
गोल्ड आयन तीयू, सिल्वर अमन तीयू एवं ब्रोंच अंगद रजक एवं अंकित विश्वकर्मा।
अंडर 17 इयर्स गर्ल्स काता
गोल्ड स्नेहा सोय, सिल्वर मिष्का सवैया, ब्रोंच श्रेयसी कुंकल,
अंडर 17 इयर्स बॉयज काता
गोल्ड आयुष सरदार ,सिल्वर श्याम पिंगुवा, ब्रोंच यश कुजूर। अंडर 17 इयर्स कुमीते
गोल्ड श्रेयसी कुंकल, सिल्वर डोली सवैया, ब्रोंच स्नेहा सोय एवं मिष्का सवैंया
अंडर 17 इयर्स बॉयज कुमीते-
गोल्ड-आयुष सरदार, सिल्वर- गौतम सुरीन, ब्रोच-यश कुजूर एवं जीत बलराज तांती
अंडर 19 इयर्स गर्ल्स काता
गोल्ड भावनी कुमारी, सिल्वर जुसिना तुबीद एवं ब्रोंच अंतरा कुमारी।
अंडर 19 इयर्स गर्ल्स कुमीते
गोल्ड भावनी कुमारी, सिल्वर अंतरा कुमारी एवं ब्रोंच जुशीना तुबिद
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
