• Mon. May 25th, 2026

विधानसभा स्तरीय यादव समाज के बैठक में सपा प्रत्याशी को जिताने का निर्णय

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 11, 2024
crescent ad

 

 

चौपारण : प्रखण्ड के चतरा मोड़ के समीप नावाडीह में यादव समाज का विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में बरही, पदमा , चौपारण,पदमा के हज़ारों की संख्या में यादव समाज के लोग उपस्तिथ हुए। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी भुनेश्वर यादव व संचालन मन्टू यादव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सपा प्रत्याशी उमाशंकर अकेला के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जीत दिलाने का निर्णय लिया गया। समाजसेवी भुनेश्वर यादव ने कहा कि सपा के राज़ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमारे समाज के राष्ट्रीय नेता है। और बरही में अकेला यादव के विधायक रहते हुए कई बड़े ऐसे काम विधानसभा क्षेत्र में हुई जिसकी मांग वर्षो से की जा रही थी। डिग्री कॉलेज क्षेत्र के बेटे बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में विकास पुरुष उमाशंकर अकेला के विकास के कार्यो को देखते हुए उन्हें फिर से भारी मतों से जिताने का निर्णय समाज के लोगों ने एक स्वर में लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *