• Wed. Dec 31st, 2025

आज २९ फरवरी को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है,

ByAdmin Office

Sep 29, 2022

*प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को “विश्व हृदय दिवस (World Heart Day)” के रूप में मनाया जाता है। हृदय रोग और हृदय रोगों के मैनेजमेंट के लिए इसके निवारक उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर यह दिन मनाया जाता है। इस दिन कई एक्टिविटीज और अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन मुख्य रूप से लोगों को कार्डियोवैस्कुलर बीमारी (Cardiovascular Disease) के लक्षणों के बारे में शिक्षित करने पर केंद्रित है, ताकि आगे की जटिलताओं से बचा जा सके और लोगों को दिल से संबंधित बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।*

*World Heart Day 2022: इतिहास (History)*

विश्व स्वास्थ्य दिवस की स्थापना पहली बार वर्ष 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (World Heart Federation (WHF)) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO)) के सहयोग से की थी। एक वार्षिक आयोजन की परिकल्पना 1997-2011 तक वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अध्यक्ष एंटोनी बेयस डी. लूना द्वारा की गई थी। पहले मूल रूप से विश्व हृदय दिवस सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। पहला वर्ल्ड हार्ट डे 24 सितंबर, 2000 को मनाया गया था। लेकिन विश्व के नेताओं ने वैश्विक मृत्यु दर को 25 प्रतिशत तक कम करने के लिए 2012 में विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाने का फैसला किया। तब से ही प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

*World Heart Day 2022: महत्व*

हृदय मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, इसके ख़राब होने से मृत्यु हो सकती है। इसलिए हृदय स्वास्थ्य का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी है। हृदय स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल की कुछ आदतों के बारे में जागरूकता की कमी के कारण हृदय रोग (Cardiovascular disease (CVD)) दुनिया भर में मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल लगभग 1.7 करोड़ लोग हृदय रोग के कारण मर जाते हैं, जो सभी वैश्विक मृत्यु दर का लगभग 31 प्रतिशत है।

*World Heart Day 2022: थीम (Theme)*

इस वर्ष विश्व हृदय दिवस 2022 की थीम “यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट (Use Heart for Every Heart)” है। विश्व हृदय दिवस की स्थापना के बाद से हर साल, विश्व स्तर पर हृदय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक विशिष्ट विषय के इर्द गिर्द ये दिन मनाया जाता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *