
*हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है. आइए जानते हैं वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का इतिहास महत्व और इस साल की थीम के बारे में सब कुछ.*

*World blood Donor Day 2023:*

ब्लड के बिना ह्यूमन लाइफ की कल्पना नहीं की जा सकती है. ब्लड की मदद से ही ऑक्सीजन बॉडी के हर पार्ट तक पहुंचता है और वे ठीक से काम कर पाते हैं. कभी-कभी किसी बीमारी या एक्सीडेंट के कारण बॉडी में ब्लड की कमी हो जाती है. ऐसे में बॉडी में ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है. ये ब्लड लोगों के ब्लड डोनेट करने से आता है. दुनिया भर में लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया जाता है. इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से साल 2004 में पहली बार वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाने के बारे में विचार किया गया. अगले साल वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के 58 वें महासभा में ब्लड डोनेट करने के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 14 जून को हर साल दुनिया भर में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया. आस्ट्रियन अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन 14 जून वर्ल्ड ब्लड डोनर डे घोषित किया गया है. लैंडस्टीनर को एबीओ ब्लड ग्रुप की खोज के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था.
*ब्लड डोनर डे का महत्व (Significance of World blood Donor Day)*
कई बीमारियों में बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है. इसलिए बड़ी संख्या में ब्लड डोनर की जरूरत होती है. वर्ल्ड ब्लड डोनर डे दुनिया भर के रक्तदाताओं को जोड़ने का काम करती है. इस अवसर पर रक्तदान के महत्व का प्रचार प्रसार होता है. दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं.
शुगर लेवल कम करने का रामबाण
*Sheopals Diabetic Care डोनेट किया ब्लड बचाएगा किसी की लाइफ, डोनर को भी होंगे सेहत से जुड़े कई फायदे*
*विश्व रक्तदाता दिवस 2023 थीम: (World Blood Donor Day 2023 Theme)*
विश्व रक्तदाता दिवस 2023 एक खास स्लोगन के साथ मनाया जा रहा है। खून दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो”(Give blood, give plasma, share life, share often) के नारे के तहत मनाया जाएगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि इस वर्ष की थीम का जोर जीवन बचाने के लिए प्लाज्मा और रक्त देने के विचार का व्यापक प्रसार करना है।
2023 में विश्व रक्तदाता दिवस की थीम जीवन बचाने में लोगों के महत्व पर जोर देती है। विश्व रक्तदाता दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल एक नई थीम जारी करता है। दुनिया भर में संगठनों द्वारा होस्ट किए जाने वाले उत्सव और कार्यक्रम एक ही विषय पर केंद्रित होते हैं।
*इस थीम को ब्लड और प्लाज्मा दान करने के महत्व को बताने के साथ-साथ लोगों को बार-बार दान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चुना गया है.*
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
