• Thu. Mar 19th, 2026

विश्व पशु कल्याण दिवस ४ अक्टूबर को मनाया जाता है।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 4, 2022

 

*४ अक्टूबर*

*World Animal Welfare Day : हर साल विश्व स्तर पर 4 अक्टूबर को विश्व पशु कल्याण दिवस मनाया जाता है। इस दिन असीसी के सेंट फ्रांसिस का भी जन्म दिवस है, जो कि जानवरों के एक महान संरक्षक थे। इस दिन का आयोजन पहली बार साल 1931 को परिस्थितिविज्ञानशास्त्रियों के सम्मेलन में इटली के फ्लोरेंस शहर में शुरू किया गया था। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश विलुप्त हो रहे प्राणियों की रक्षा करना और उन्हें संरक्षण प्रदान करना था, साथ ही मानव से उनके संबंधों को मजबूत करना था। इस दिन का आयोजन पशुओं के कल्याण के संदर्भ में किया जाता है।*

*विश्व पशु कल्याण दिवस का उद्देश्य क्या है*

विश्व पशु कल्याण दिवस का मुख्य उद्देश्य पशु कल्याण मानकों में सुधार लाना और व्यक्तियों के समूह और संगठन का समर्थन प्राप्त करना एवं जानवरों के प्रति प्रेम एवं स्नेह प्रकट करना है, ताकि उनके जीवन को सुरक्षित एवं बेहतर किया जा सके। पशु कल्याण दिवस को पशु प्रेमी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन जानवरों के प्रति प्रेम प्रकट करने का महत्वपूर्ण दिन है, लेकिन इस दिन को मनाने के कई कारण जिम्मेदार है जैसे जानवरों के प्रति प्रकट किए जाने वाले घृणास्पद अमानवीय व्यवहार, जनवरों का अमानवीय व्यापार, आवारा कुत्तों और बिल्लियों के साथ होने वाले क्रूर अत्याचार और व्यवहार आदि मुख्य कारण है। इसके अलावा किसी प्राकृतिक आपदा के समय भी इन जानवरों के प्रति दया भाव और प्रेम का व्यवहार एवं उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है।

*पशु कल्याण के लिए अनेक कानून और नियम बनाए गए हैं -*

1.पशु क्रूरता अधिनियम 1835 जो कि विश्व में जानवरों के लिए पहला अधिनियम है। जिसकी स्थापना ब्रिटेन में की गई थी।
2. भारत में पशुओं की सुरक्षा के लिए जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम अधिनियम 1966 बनाया गया था।
3.पशु संरक्षण अधिनियम 1911 यह जानवरों की रक्षा के लिए बनाया गया था।
4.पशु कल्याण अधिनियम 1966 अमेरिकी राष्ट्रीय कानून
5. सन 1967 में ब्रिटेन सरकार द्वारा एनिमल वेलफेयर एडवाइजरी समिति का गठन किया गया था, बाद में इस समिति को फार्म एनिमल वेलफेयर काउंसिल में परिवर्तित किया गया था।
6. ब्रिटेन में पशु कल्याण अधिनियम 2006 बनाया गया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *