• Mon. Feb 16th, 2026

आज से होगी बारिश, वज्रपात,मौसम विभाग ने किया अलर्ट, रहें सावधान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 22, 2024

 

 

*रांची :* झारखंड में कल यानी 22 अप्रैल से दो दिन बारिश होगी। इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका का है। इसका असर राज्य के कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र में 21 अप्रैल को दी।

 

*तापमान में गिरावट*

 

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटें के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। फिर अगले 2 दिन इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

 

*यहां होगी बारिश*

 

मौसम केंद्र का मुताबिक 22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिले में पड़ने की संभावना है।

राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में 23 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरयकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला जिलों में देखने को मिलेगा।

 

*यहां वज्रपात संभव*

 

राज्य के दक्षिणी भागों में 23 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

 

*25 को फिर लू चलेगी*

 

मौसम केंद्र के मुताबिक 25 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिला में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *