• Sun. Apr 5th, 2026

बंगाल में सुबह से हो रही है बारिश, गिरा तापमान,गर्मी भी बरकरार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 7, 2024
crescent ad

 

*कोलकाता :* महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके बावजूद गर्मी कम नहीं हुई है.

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस है.

राज्य के अन्य हिस्सों हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत मुर्शिदाबाद आदि इलाकों में तापमान 28 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. इसके कारण उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. वैसे रविवार सुबह से ही दक्षिण बंगाल के अधिकतर इलाकों में बारिश शुरू हुई है जो दिन भर जारी रहने वाली है.

मौसम विभाग का मानना है कि इसकी वजह से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *