
रांची : झारखंड के आधिकांश जिलों में टेम्परेचर लगातार गिरते जा रहा है, जिस चलते राज्य में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिसम्बर तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक तरफ जहां कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही थी, वहीं अब दोपहर के समय आसमान में आंशिक बादल दिखायी दे रहे हैं। हालांकी बारिश नहीं हो रही, लेकिन आंशिक बादल छाये रहने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो आने वाले दो-तीन रोज तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं रहेगा, लेकिन उसके बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
