• Wed. May 27th, 2026

चौथी बार हेमन्त सोरेन ने संभाली झारखंड सीएम की कुर्सी,शपथ ग्रहण में जुटे कई राज्य के नेता

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 28, 2024
crescent ad

 

 

विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के सीएम की बागडोर संभाली। उन्होंने 14वें मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार शाम को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में 49 वर्षीय आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने से पहले, कुर्ता-पायजामा पहने सोरेन ने झामुमो अध्यक्ष और अपने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की।

 

 

अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार सीएम बन चुके हैं। हेमंत का तीसरा कार्यकाल अब चार जुलाई 2024 से 28 नवंबर 2024 तक माना जाएगा।

 

 

दिखी INDIA गठबंधन की ताकत

 

 

शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की ताकत दिखी। शपथ ग्रहण के मौके पर इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *