
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर परिषद की प्रथम अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव नगर निगम चुनाव में वॉर्ड संख्या_29 से पार्षद पद का चुनाव लड़ेंगी. गुरुवार शाम को विजय शंकर मिश्रा के आदित्यपुर_02 स्थित आवास पर संपन्न हुई

वार्ड के प्रबुद्धजनों की बैठक में सर्वसम्मति से उक्त निर्णय लिया गया. इससे पूर्व बैठक में क्षेत्र के विकास और अनुभव को देखते हुए रीता श्रीवास्तव के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया. बैठक में प्रमुख रुप से उपस्थित पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि वॉर्ड क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के आग्रह पर यह बैठक आहूत की गई थी,

जिसमें सभी ने एक स्वर में मेरी धर्मपत्नी रीता श्रीवास्तव को मजबूत दावेदार के रूप में प्रस्तुत किया है. जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप हम क्षेत्र के विकास को उसी गति से आगे बढ़ाएंगे जिसकी जनता को उम्मीद है.पार्षद बनने के बाद होगी उप महापौर पद की दावेदारी पूर्व महापौर ने कहा कि वॉर्ड संख्या_29 से चुनाव जीतने के पश्चात पूर्व नप अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव उप महापौर पद के लिए भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगी. जबकि वॉर्ड संख्या_28 (महिला आरक्षित) से विनोद श्रीवास्तव की बहू अमृता श्रीवास्तव वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ेंगी, जो कि उनका गृह वॉर्ड भी है.
उल्लेखनीय है कि विगत तीन निकाय चुनावों से भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव और उनकी रीता श्रीवास्तव क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महापौर निर्वाचित होते रहे हैं. इस अवसर पर विजय शंकर मिश्रा, हरेराम दुबे, शिव सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अजय दुबे, मनोज तिवारी, ब्रह्मानंद झा, पंकज सिंह, कमलेश राय, मनोज श्रीवास्तव, अभय पांडेय, रमेश सिंह, अमितेश अमर, धनंजय कुमार, समरेंद्र तिवारी, सुरेश धारी, मिंटू पांडे, मदन प्रसाद, अल्पना कुमारी, रेशमा कुमारी, सी एस झा, धीरज, पंकज त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
