• Mon. Mar 9th, 2026

बिहार दैनिक यात्री संघ द्वारा मननपुर स्टेशन में ट्रेन ठहराव के लिए राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को ज्ञापन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि
*लखीसराय (श्रवण कुमार)-:* बिहार दैनिक यात्री संघ की ओर से मननपुर स्टेशन में ट्रेन ठहराव के लिए राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को बिहार दैनिक यात्री संघ की महासचिव सत्य प्रकाश कुमार उर्फ संजय महाराज, उपाध्यक्ष नागेश्वर पासवान, मननपुर शाखा के अध्यक्ष जमुना पंडित के द्वारा लोजपा नेता रवि शंकर सिंह उर्फ अशोक बाबू के नेतृत्व में ट्रेन ठहराव को लेकर मांग पत्र सोफा गया। विवेक ठाकुर ने आश्वासन दिया कि फरवरी अंत तक आपका दो ट्रेन का ठहराव का प्रयास रहेगा।
वही मिली जानकारी में दानापुर मंडल अन्तर्गत मननपुर स्टेशन अवस्थित है। मननपुर स्टेशन में हावड़ा, दिल्ली, पंजाब, उत्तरी बिहार जाने-आने के लिए ट्रेन सुविधा थी। लेकिन कॉरोना काल के नाम पर ट्रेन का ठहराव एवं ट्रेन को ही हटा लिया गया है, जिससे यहाँ की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग पत्र के जरिए बताया गया कि 12351अप एवं 12352डाउन राजेन्द्र नगर हावड़ा सुपर फास्ट ट्रेन का ठहराव मननपुर स्टेशन में पहले था इसे हटा लिया गया है इसे अविलम्ब ठहरात देने की कृपा की जाय ज्ञात हो कि यह ट्रेन मननपुर स्टेशन पर कई वर्षों से रूक रही थी। इसके अलावा 13105 अप एवं 13106 डाउन सियालदह बलिया एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए। पहले सियालदाह एवं उत्तरी बिहार के लिए ट्रेन थी,ट्रेन को ही उठा लिया गया जो जनहित में जरूरी है। वही 12317अप एवं 12318डाउन सियालदाह अमृतसर अकालतख्त सुपर फास्ट एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए पहले मननपुर में पंजाब जाने-आने के लिए ट्रेन थी उसे भी हटा लिया गया। इसके अलावा 12303अप एवं 12304 डाउन हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस मननपुर में ठहराव दिया जाए और इसके साथ 22465अप एवं 22466डाउन मधुपुर आनंद बिहार का ठहराव मननपुर स्टेशन में दिया जाए। इसके लिए पहले दिल्ली जाने-आने का ट्रेन था उस ट्रेन को ही हटा लिया गया है जो जनहित में जरूरी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *